श्री कुलजम स्वरूप · तारतम वाणी

खटरुती

Khataruti

अवतरण स्थान हब्शा · सम्वत् 1715 · Hindustani

खटरुती ग्रन्थ में एक वर्ष की छह ऋतुओं — ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमन्त, शिशिर और वसन्त — के माध्यम से यह वर्णन है कि प्रत्येक ऋतु में आत्मा अपने प्रियतम अक्षरातीत से मिलने के लिए विरह में किस प्रकार तड़पती है।

खटरुती प्रियतम अक्षरातीत के लिये किये जाने वाले विरह की नींव पर ही अध्यात्म जगत का स्वर्णिम महल खड़ा होता है । विरह से ही हमारा आध्यात्मिक श्रृंगार होता है और इसके द्वारा ही आत्म-जाग्रति का स्वर्णिम पथ भी प्राप्त होता है । बिना विरह के आँसू बहाये यदि कोई प्रियतम के साक्षात्कार का दावा करता है, तो यही समझना चाहिए कि वह सत्य को छिपाना चाहता है । श्री इन्द्रावती जी की आत्मा ने अपने जीव को विरह की ज्वालाओं में भस्म कर दिया और अपने प्राणेश्वर को पा लिया । इसकी ही परिणीति यह षट्ऋतु की वाणी है, जो हमें विरह के उसी पुनीत मार्ग पर चलने का आह्वान कर रही है । खटरुती ग्रन्थ का अवतरण श्री प्राणनाथ जी द्वारा सम्वत् १७१५ में हब्शा में हुआ था । एक वर्ष में ६ ऋतुएँ होती हैं- ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमन्त, शिशिर और वसन्त। प्रत्येक ऋतु में आत्मा अपने प्रियतम अक्षरातीत से मिलने के लिए विरह में किस प्रकार तड़पती है, उसका प्रत्यक्ष वर्णन इस ग्रन्थ में किया गया है ।

खटरुती पढ़ें

मूलवाणी मूल चौपाइयाँ हैं और टीका उनका भावार्थ। दोनों निःशुल्क पढ़ी और डाउनलोड की जा सकती हैं।

सभी सोलह ग्रन्थ