श्री कुलजम स्वरूप · तारतम वाणी

मारफत सागर

Marfat Saagar

अवतरण स्थान पन्ना · सम्वत् 1748 · Hindustani, Arabic

मारफत सागर ग्रन्थ में मारिफत ज्ञान (परम सत्य) का वर्णन है और क़ुरआन के अब तक छुपे रहस्यों का स्पष्टीकरण है। इसमें अर्श में अल्लाह व उनकी रूहों के इश्क-रब्द का प्रसंग, लैल-तुल-कद्र की व्याख्या, तथा क़ियामत के सातों निशानों — सूरज का मगरब में उगना, दाभ-तुल-अरज़, याजूज-माजूज, काने दज्जाल, इस्राफील का सूर, रूह अल्लाह और इमाम महदी — का वास्तविक आशय स्पष्ट किया गया है।

मारफत सागर ग्रन्थ का अवतरण सम्वत् १७४८ में पन्ना जी में हुआ । इस ग्रन्थ में मारिफत ज्ञान (परम सत्य, विज्ञान) का वर्णन है, इसी आधार पर इसका नाम मारफत सागर रखा गया । इसमें आध्यात्मिक जगत के गुह्य रहस्यों तथा क़ुरआन के अब तक छुपे रहस्यों का स्पष्टीकरण है ।

अल्लाह तआला (अक्षरातीत श्री प्राणनाथ जी) ने मेअराज (साक्षात्कार) के समय अर्श-ए-अज़ीम (परमधाम) में मुहम्मद साहेब (अक्षर ब्रह्म की आत्मा) से वादा किया था कि वह स्वयं पृथ्वी पर आकर मारिफत ज्ञान प्रकट करेंगे । मुहम्मद साहेब को क़ुरआन के रूप में शरीअत (कर्मकाण्ड) व तरीक़त (उपासना) का ज्ञान प्रकट करने की छूट थी, परन्तु हक़ीकत व मारिफ़त ज्ञान वर्णन करने की शोभा स्वयं परब्रह्म अक्षरातीत की है । यह मारिफ़त का ज्ञान क़ुरआन के ताले (रहस्यों) की कुंजी है ।

इस ग्रन्थ में अर्श (परमधाम) में अल्लाह (श्री प्राणनाथ जी) व उनकी रूहों (आत्माओं) में होने वाले इश्क-रब्द के प्रसंग का वर्णन है । लैल-तुल-कद्र की रात्रि की व्याख्या है । इसमें क़ियामत के सातों निशानों- सूरज का मगरब (पश्चिम) में उगना, दाभ-तुल-अरज़ (सबसे बड़े जानवर) का पैदा होना, याजूज-माजूज का जाहिर होना, काने दज्जाल का प्रकट होना, इस्राफील का सूर फूँकना, रूह अल्लाह और इमाम महदी के प्रकट होने के प्रसंगों का वास्तविक आशय स्पष्ट किया गया है । इसके अतिरिक्त छह दिन की पैदाइश और अज़ाजील, जिबरील, व इस्राफील फरिश्तों की वास्तविकता का भी वर्णन किया गया है ।

यह “मारफत सागर” ज्ञान का ऐसा सूर्य है, जिसके प्रकट होने के बाद अन्य ग्रन्थों की आवश्यकता नहीं रहती ।

मारफत सागर पढ़ें

मूलवाणी मूल चौपाइयाँ हैं और टीका उनका भावार्थ। दोनों निःशुल्क पढ़ी और डाउनलोड की जा सकती हैं।

सभी सोलह ग्रन्थ