श्री कुलजम स्वरूप · तारतम वाणी

कलस हिन्दुस्तानी

Kalas Hindustani

अवतरण स्थान अनूपशहर · सम्वत् 1736 · Hindustani

कलस हिन्दुस्तानी ग्रन्थ में अखण्ड ब्रज, अखण्ड रास (योगमाया) व बुद्ध अवतार का वर्णन है, जिससे श्री प्राणनाथ जी के स्वरूप की पहचान होती है। कतेब पक्ष की दृष्टि में इसे “तौरेत” भी कहा जाता है।

कलस हिन्दुस्तानी कलस ग्रन्थ में अखण्ड ब्रज, अखण्ड रास (योगमाया) व बुद्ध अवतार का वर्णन है जिससे श्री प्राणनाथ जी के स्वरूप की पहचान होती है । इसमें प्रेम, विरह, परब्रह्म अक्षरातीत की कृपा, परमधाम की आत्माओं के लक्षण तथा उनकी जागनी का अति सुन्दर वर्णन है । इसके अतिरिक्त संसार के ज्ञानीजनों के भटकाव का सुन्दर चित्रण करते हुए हिन्दू धर्म के अनेक रहस्यों का स्पष्टीकरण किया गया है । जिस प्रकार मंदिर की गुमटी पर कलश शोभायमान होता है, उसी प्रकार यह ग्रन्थ सभी हिन्दू ग्रन्थों पर कलश के समान सुशोभित है । कलस हिन्दुस्तानी का अवतरण सम्वत् १७३६ में अनूपशहर में हुआ । कतेब पक्ष की दृष्टि में इसे "तौरेत" भी कहे जाता है । तौरेत ग्रन्थ के रहस्यों का स्पष्टीकरण इसी ग्रन्थ में है ।

कलस हिन्दुस्तानी पढ़ें

मूलवाणी मूल चौपाइयाँ हैं और टीका उनका भावार्थ। दोनों निःशुल्क पढ़ी और डाउनलोड की जा सकती हैं।

सभी सोलह ग्रन्थ