श्री कुलजम स्वरूप · तारतम वाणी

प्रकास हिन्दुस्तानी

Prakaas Hindustani

अवतरण स्थान अनूपशहर · सम्वत् 1736 · Hindustani

प्रकास हिन्दुस्तानी ग्रन्थ में ८४ लाख योनियों के बाद मिले मानव तन का महत्व बताते हुए माया और ब्रह्म का अन्तर, बेहदवाणी, प्रकटवाणी, भागवत सार तथा १०८ पक्षों का वर्णन है। कतेब पक्ष में इसे “जंबूर” भी कहा जाता है।

प्रकाश हिन्दुस्तानी ग्रन्थ का अवतरण श्री प्राणनाथ जी द्वारा सम्वत् १७३६ में अनूपशहर में हुआ था । प्रकास ग्रन्थ में ८४ लाख योनियों में जन्म लेने के बाद मानव तन का महत्व बताते हुए माया-ब्रह्म के अन्तर का वर्णन है । इसके अतिरिक्त बेहदवाणी, प्रकटवाणी, भागवत सार, १०८ पक्षों का वर्णन, सदगुरु स्वरूप धाम धनी के विरह में तड़पने वाली आत्मा की मनोदशा का यथार्थ वर्णन है, जिसे पढ़कर हृदय के पट खुल जाते हैं । इस ग्रन्थ के माध्यम से यह बात स्पष्ट की गई है कि श्री महामति जी को ही इस संसार में सारी शोभा है । कतेब पक्ष की दृष्टि में इसे "जंबूर" भी कहते हैं । जंबूर उस यन्त्र को कहते हैं जो धँसी हुई कील निकालता है अर्थात् अध्यात्म के उलझे हुए रहस्यों को स्पष्ट व प्रकाशित करना । दाऊद के जंबूर ग्रन्थ के रहस्यों का स्पष्टीकरण इसी ग्रन्थ में है ।

प्रकास हिन्दुस्तानी पढ़ें

मूलवाणी मूल चौपाइयाँ हैं और टीका उनका भावार्थ। दोनों निःशुल्क पढ़ी और डाउनलोड की जा सकती हैं।

सभी सोलह ग्रन्थ