श्री कुलजम स्वरूप · तारतम वाणी

खिलवत

Khilvat

अवतरण स्थान पन्ना · Hindustani

खिल्वत का शाब्दिक अर्थ है अन्तःपुर या एकान्त स्थान — वह स्थान जहाँ आशिक और माशूक अपनी प्रेम लीला करते हैं; आन्तरिक रूप में उनका हृदय ही वास्तविक खिल्वत है। प्रारम्भ के पाँच प्रकरणों में “मैं खुदी” (अहं) त्यागने का वर्णन है।

“खिल्वत” का शाब्दिक अर्थ होता है अन्तःपुर । यह अरबी भाषा का “खल्वत” शब्द है, जिसका तात्पर्य है एकान्त स्थान । यह वह स्थान है जहाँ आशिक और माशूक (प्रेमी और प्रेमास्पद) अपनी प्रेम लीला को क्रियान्वित करते हैं । बाह्य रूप में खिल्वत किसी स्थान विशेष को मान सकते हैं, किन्तु आन्तरिक रूप में आशिक और माशूक का दिल (हृदय) ही वास्तविक खिल्वत की संज्ञा प्राप्त करता है ।

इस ग्रन्थ का अवतरण पन्ना जी में हुआ । प्रारम्भ के पाँच प्रकरणों में “मैं खुदी” (अहं) को त्यागने का विशेष वर्णन है । तत्पश्चात् स्वलीला अद्वैत परब्रह्म का अपनी आत्माओं तथा आनन्द के स्वरूप श्री श्यामा जी से होने वाले अलौकिक इश्क-रब्द (प्रेम-प्रसंग) का सविस्तार वर्णन किया गया है । इसमें स्पष्ट किया गया है कि परमधाम के जर्रे-जर्रे में अक्षरातीत का इश्क, आनन्द, और वाहेदत (एकदिली) समाया हुआ है ।

संसार के प्रपञ्चों से हटाकर आत्मा को परमधाम की ओर ले जाना ही इस ग्रन्थ का मुख्य आशय है ।

खिलवत पढ़ें

मूलवाणी मूल चौपाइयाँ हैं और टीका उनका भावार्थ। दोनों निःशुल्क पढ़ी और डाउनलोड की जा सकती हैं।

सभी सोलह ग्रन्थ