खुलासा का अर्थ होता है प्रकट या स्पष्ट करना । इस ग्रन्थ में क़ुरआन के छिपे हुए भेदों को खोला गया है तथा वेद, गीता, भागवत, क़ुरआन, पुराण व हदीसों के आधार पर धर्म का परिचय व एकीकरण दर्शाया गया है ।
इस ग्रन्थ का अवतरण पन्ना में हुआ । इसमें मुहम्मद साहेब द्वारा परब्रह्म के दीदार एवं उनकी सूरत को बयान किया गया है । अक्षर व अक्षरातीत की पहचान का विस्तार से वर्णन है । क़ियामत के सात निशानों तथा योगमाया में कज़ा (न्याय) की लीला के पश्चात् होने वाली उन आठ बहिश्तों (मुक्ति स्थान) का भी विशेष वर्णन है, जिसमें इस ब्रह्माण्ड के सभी प्राणी अखण्ड होंगे ।
इसके अतिरिक्त परमधाम (लाहूत) में होने वाली लीला की हक़ीकत (वास्तविकता) पर भी इस ग्रन्थ में अच्छी तरह प्रकाश डाला गया है ।
