श्री कुलजम स्वरूप · तारतम वाणी

सागर

Saagar

अवतरण स्थान पन्ना · सम्वत् 1744 · Hindustani

सागर ग्रन्थ अक्षरातीत के हृदय एवं स्वरूप के आठों सागरों पर प्रकाश डालता है — नूर का सागर, सिखियों की शोभा का सागर, वाहेदत का सागर, श्री राजश्यामा जी की शोभा-शृंगार का सागर, इश्क का सागर, अनन्त ज्ञान का सागर, मूल निसबत का सागर और मेहर का सागर।

सागर ग्रन्थ का अवतरण सम्वत् १७४४ में पन्ना जी में हुआ । यह ग्रन्थ अक्षरातीत के हृदय एवं स्वरूप के आठों सागरों पर विशेष रूप से प्रकाश डालता है ।

अक्षरातीत का हृदय दिव्यताओं का सागर है । श्री राज जी के हृदय में प्रेम, सौन्दर्य, ज्ञान, तेज, एकत्व, कृपा आदि के अनन्त सागर लहरा रहे हैं, जिनका प्रकट रूप परमधाम के पच्चीस पक्ष, आनन्द अंग श्री श्यामा जी, सिखियाँ (आत्माएँ), अक्षर ब्रह्म, आदि हैं । निम्नलिखित आठ सागरों का इस ग्रन्थ में विस्तृत वर्णन किया गया है-

1. अक्षरातीत के नूर (तेज) का सागर

2. सिखियों की अलौकिक शोभा का सागर

3. सिखियों की वाहेदत (एकदिली) का सागर

4. युगल स्वरूप श्री राजश्यामा जी की शोभा-शृंगार का सागर

5. इश्क (प्रेम) का सागर

6. अनन्त ज्ञान का सागर

7. मूल निसबत (सम्बन्ध) का सागर

8. मेहर (कृपा) का सागर

परमधाम की आत्माओं का इस नश्वर जगत में पदार्पण होने पर अक्षरातीत ने उनके लिए यह अलौकिक दिव्य ज्ञान अवतरित किया, जिससे आत्माओं ने उन गोपनीय गुह्य भेदों को जान लिया जिन्हें वे परमधाम में भी नहीं जानती थीं । जिस प्रकार नमक का ढेला सागर की गहराई नहीं नाप सकता, उसी प्रकार अक्षरातीत के प्रेम की स्वरूप उनकी आत्माएँ युगल स्वरूप के आठों सागर में इस प्रकार खो जाती हैं कि उन्हें अपनी जरा भी सुध नहीं रहती ।

सागर पढ़ें

मूलवाणी मूल चौपाइयाँ हैं और टीका उनका भावार्थ। दोनों निःशुल्क पढ़ी और डाउनलोड की जा सकती हैं।

सभी सोलह ग्रन्थ